Central Samvad रायपुर 30जुलाई
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवा रायपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।एनालॉग पनीर एक प्रकार का सिंथेटिक या नकली पनीर है, जिसे दूध की जगह वनस्पति तेल और स्टार्च से बनाया जाता है। यह देखने और स्वाद में असली पनीर जैसा होता है, लेकिन इसमें आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते। सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

