Central Samvad रायपुर, 30जुलाई
रायपुर में 2 अगस्त को स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी की स्मृति में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता और खेल सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं कोच पवन कुमार सिंह को “स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी स्मृति खेल पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में रायपुर के 10 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। छह खेलों की प्रतियोगिताएं तीन अलग-अलग आयु वर्गों में होंगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
आयोजन समिति ने बताया कि स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद तिवारी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी, कोच और मैनेजर रहे हैं। खेलों के विकास में उनके योगदान को याद रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस आयोजन की शुरुआत फिर से की जा रही है। आने वाले समय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

