Central Samvad 08 जून रायपुर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-1 में सशस्त्र बलों और पुलिस बल के वीर जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के तीन जांबाज़ों को उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान के लिए चयन हुआ है।
बालोद जिले के डोरीठिमा गांव निवासी भोजराम साहू को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। असम राइफल्स में राइफलमैन के पद पर कार्यरत भोजराम साहू ने मणिपुर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को भी शौर्य चक्र के लिए चयन हुआ है।अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान असाधारण बहादुरी और साहसिक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा और शांति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले जवानों और अधिकारियों के साहस को नमन किया।

