Central Samvad रायपुर 9जून
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेयजल, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।बैठक में मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तरीय अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

वहीं दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों को बीसी सखी के माध्यम से घर पहुंच पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

