Central Samvad रायपुर, 11 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय (महानदी भवन) में सभी विभागों के भार साधक सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण सेवानिवृत्ति से पहले ही सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विभागवार नियतकालिक सूची तैयार करने को कहा गया।मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त और बैकलॉग पदों पर सेटअप तैयार कर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।बैठक में लोक सेवा गारंटी, आरटीआई, सेवा सेतु, पीएम प्रगति, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत करीब 728 सेवाएं अधिसूचित हैं।
अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए iGOT Karmayogi के तहत प्रतिमाह 1 से 3 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। आगामी रिफॉर्म उत्सव अभियान के लिए विभागीय सुधारों की जानकारी तैयार करने और 15 से 29 वर्ष के युवाओं का MY Bharat पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए।

