Central Samvad रायपुर, 11 सितंबर 2026
राज्यपाल रमेन डेका से लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने भेंट कर संवाद किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और कठोर परिश्रम को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय की पाबंदी तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व भी सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार अनुशासन है और कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।

विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की सलाह दी।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से जुड़े सवाल पूछे। राज्यपाल ने उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को लोक भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

