Central Samvad 11सितम्बर 2026
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 14 जिलों में 44 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी हैं।बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1,046 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 1,942 नावों का परिचालन हो रहा है और 812 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रमुख नदियों के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन आठ नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।गंगा का जलस्तर पटना, मुंगेर, भागलपुर और पहलगांव में तथा कोसी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा और कुर्सेला में खतरे के निशान से ऊपर है। पटना के श्रीपालपुर में पुनपुन नदी का जलस्तर हर घंटे करीब दो सेंटीमीटर घट रहा है।

