Central Samvadरायपुर, 08 सितंबर 2026
केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने गणेशोत्सव के लिए मिट्टी से 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। करीब 1 से 2 फीट आकार की इन प्रतिमाओं में प्राकृतिक मिट्टी और रंगों का उपयोग किया गया है। इनमें तुलसी सहित विभिन्न पौधों के बीज भी शामिल किए गए हैं।

गणेशोत्सव के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन से इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे। इस पहल के जरिए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।करीब 10 बंदियों ने मेहनत और रचनात्मकता से इन प्रतिमाओं का निर्माण किया

जेल प्रशासन के अनुसार, ऐसी गतिविधियां बंदियों के कौशल विकास, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें पर्यावरण हितैषी कार्यों से जोड़ती हैं।जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं आस्था और प्रकृति संरक्षण को साथ लेकर चलने का संदेश देती हैं।

