Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के प्रयासों से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्यों को मंजूरी मिली है।

करीब 11.62 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांवों और मोहल्लों तक बिजली सुविधा पहुंचाई जाएगी। इससे हजारों ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा।स्वीकृत कार्यों के तहत विकासखंड भैयाथान के 36 गांवों के 109 मोहल्लों/पारों, ओड़गी के 32 गांवों के 68 मोहल्लों/पारों और सूरजपुर विकासखंड के 29 गांवों के 53 मोहल्लों/पारों में विद्युत विस्तार किया जाएगा।बिजली पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल व्यवस्था, कृषि गतिविधियों और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
यह परियोजना विशेष रूप से जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचने से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

