Central Samvadनई दिल्ली, 05 अगस्त 2026
लोकसभा ने बैंकरों के बही खातों का साक्ष्य विधेयक-2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य बैंकिंग रिकॉर्ड से जुड़े साक्ष्यों के कानून को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप बनाना है।
विधेयक में बैंकों के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य, वैध और कानूनी रूप से लागू करने का प्रावधान किया गया है।

इससे डिजिटल बैंकिंग से जुड़े दस्तावेजों को न्यायिक प्रक्रिया में अधिक प्रभावी तरीके से उपयोग किया जा सकेगा।नए कानून का लक्ष्य वर्तमान बैंकिंग प्रणाली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुराने कानूनी ढांचे का आधुनिकीकरण करना है। इससे डिजिटल लेन-देन और बैंकिंग रिकॉर्ड की विश्वसनीयता को मजबूती मिलेगी।

