Central Samvad 6अगस्त 2026रायपुर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शावक की मौत के बाद मादा भालू आक्रामक हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद भालू को ट्रैंक्यूलाइज किया और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

