Central Samvad रायपुर, 6 अक्टूबर 2026
राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं रथपति महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को बस्तर दशहरा उत्सव के प्रमुख आयोजनों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

महाराजा भंज देव ने राज्यपाल को दशहरा उत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले महाराजा नवाखाई और महाराजा बाहर रहनी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ उत्सव के विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी दी।राज्यपाल रमेन डेका ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। इसकी अनूठी परंपराएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विशिष्ट पहचान देती हैं।

