Central Samvad रायपुर 6 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विशाल रंगोली के जरिए डिजिटल इंडिया के विजन को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। रंगोली में डिजिटल कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, तकनीकी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रंगोली का अवलोकन किया और दीप प्रज्वलित कर डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश दिया। विधायक रायमुनी भगत भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

रंगोली में ‘डिजिटल इंडिया’ के साथ वाई-फाई, कंप्यूटर, क्लाउड तकनीक, मोबाइल और सरकारी सेवाओं से जुड़े चित्र बनाए गए।

भारत के मानचित्र के माध्यम से देश को डिजिटल तकनीक और संचार से जोड़ने की भावना को दर्शाया गया। पौधे और हरी पत्तियों के चित्रों के जरिए तकनीकी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

रंगोली के नीचे ‘Connected India, Stronger India’ का संदेश अंकित किया गया। चारों ओर जलाए गए दीपों ने भारतीय संस्कृति, ज्ञान और सकारात्मकता के भाव को और प्रभावी बनाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


