Central Samvad रायपुर 11जून
राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में रायपुर में समिति की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरे के तहत हो रही है।

बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। समिति के सदस्य व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं।

अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित हितधारकों और अधिकारियों से जानकारी जुटाकर विषय पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है।

