Central Samvad रायपुर 30 सितंबर 2026
कांकेर जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर में सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स शुरू किया जा रहा है। 30 सीटों वाले इस कोर्स में चयनित युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर, कांकेर में काउंसलिंग होगी। जिले के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।
काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इस क्षेत्र में रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में शामिल होने की अपील की है।
j

