Central Samvad रायपुर 30 सितंबर 2026
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत लालमाटी स्थित पहाड़ी कोरवा बस्ती में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन बनाया गया है। इससे बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और नियमित गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल मिला है। माताओं और किशोरी बालिकाओं को भी स्थानीय स्तर पर पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मिल रही हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं और विभागीय समन्वय से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। लालमाटी का नया आंगनबाड़ी भवन इसी पहल का हिस्सा है।भवन का निर्माण वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से किया गया है।

स्थायी भवन मिलने से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियां नियमित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही हैं। बच्चों को पोषण सेवाओं के साथ प्रारंभिक शिक्षा और अन्य गतिविधियों से जोड़ना आसान हुआ है।नया भवन गर्भवती और शिशुवती माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के लिए भी उपयोगी है।
बयहां उन्हें पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है।प्रशासन के अनुसार, विभागीय समन्वय से तैयार यह भवन दूरस्थ जनजातीय बस्ती में बच्चों और महिलाओं तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने में मदद कर रहा है। यह पहल बताती है कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से गांव में ही लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

