
CentralSamvad रायपुर 7 मई
छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 लागू की है।इस योजना के तहत घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने में सुविधा दी जा रही है।सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट 31 मार्च 2023 तक के बकाया बिजली बिल पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है। उपभोक्ता बिल की राशि एकमुश्त या आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं।
लाखों उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन
अब तक प्रदेश के 7 लाख 24 हजार से अधिक उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं 1 लाख 63 हजार मामलों का निराकरण कर 6 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की राहत दी गई है।
30 जून तक मिलेगा योजना का लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन जरूरी है। उपभोक्ता “मोर बिजली” एप, CSPDCL की वेबसाइट, बिजली कार्यालय या विशेष शिविरों में पंजीयन करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है।

