Central Samvad रायपुर 6अगस्त 2026
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट (स्नातक) परीक्षा को पेपर आधारित प्रणाली से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में बदलने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर याचिकाकर्ताओं से जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ ने की।
अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।केंद्र सरकार ने अदालत को दिए अपने हलफनामे में बताया कि नीट-यूजी परीक्षा को कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित करने पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। परीक्षा एक चरण में या संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तरह दो चरणों में आयोजित करने के विकल्पों पर भी मंथन किया जा रहा है।सरकार ने अदालत को बताया कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की खामियों को दूर करने के लिए नीट परीक्षा के संचालन में कई व्यापक सुधार किए गए हैं। वहीं, अदालत ने कहा कि वह सभी पहलुओं पर विचार करेगी और सभी पक्षों से अपने सुझाव एवं जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।इस मामले में याचिकाकर्ताओं में डॉक्टर्स एसोसिएशन सहित अन्य पक्ष भी शामिल हैं।

