21 जून को होगी परीक्षा, 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्रसुरक्षा, यातायात और विद्यार्थियों की काउंसलिंग पर विशेष जोर
Central Samvad रायपुर, 05 जून 2026
21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 पुनः परीक्षा के सुचारु संचालन के लिएछत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मॉक ड्रिल और विद्यार्थियों की काउंसलिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।मुख्य सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के बावजूद परीक्षा संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से बिना घबराहट परीक्षा देने की अपील करते हुए जिला प्रशासन को काउंसलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सामग्री की सुरक्षित आवाजाही, नियंत्रण कक्ष की स्थापना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

