Central Samvad रायपुर, 05 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और पर्यावरण बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में 20 हजार से अधिक पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इसे आने वाले वर्षों में ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक प्रदूषण की ऑनलाइन निगरानी, फ्लाई ऐश की जीपीएस ट्रैकिंग और खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न नवाचारों का लोकार्पण किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालयों और ईको क्लबों को सम्मानित किया गया।


