Central Samvad 06 जून 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार स्मार्ट बॉर्डर परियोजना को अंतिम रूप दे रही है। त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर लंकामुरा सीमा चौकी क्षेत्र में आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीएसएफ और एसएसबी के तैनात क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट बॉर्डर विकसित किए जाएंगे।

गृह मंत्री ने बताया कि स्मार्ट बॉर्डर परियोजना के तहत स्थानीय प्रशासन और अत्याधुनिक तकनीक के सहयोग से सीमाओं को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा। इस परियोजना के पायलट प्रोजेक्ट अगले वर्ष देश की विभिन्न सीमाओं पर शुरू किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमाओं पर अवैध घुसपैठ के कारण जनसंख्या संतुलन में किसी भी प्रकार के बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बाड़ लगाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में त्रिपुरा में 119 किलोमीटर लंबी सीमा पर नई डिजाइन की बाड़ लगाने का पहला चरण शुरू हो चुका है।

