Central Samvad रायपुर 16 जून 2026
नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजने की सुविधा पर अस्थायी रोक लगा दी है। साथ ही पहले से पोस्ट किए गए संदेशों को संपादित करने की सुविधा भी 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अनुसार, 21 जून को होने वाली नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं।एनटीए ने बताया कि यह निर्णय पेपर लीक की आशंकाओं को खत्म करने और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रतिबंध परीक्षा दिवस और उसके तुरंत बाद तक प्रभावी रहेगा।

