Central Samvad पटना, 30 सितंबर 2026/
नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसके चलते उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और 200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

कई स्थानों पर तटबंध टूटने के बाद जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मचारी बाढ़ सुरक्षा कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिमी चंपारण का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने प्रशासन को सतर्क रहने और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

