Central Samvadरायपुर, 3 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बात कर नदी के जलस्तर और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष जरूरतों का ध्यान रखने को कहा।वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
उन्होंने बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित लोगों को जमीन के पट्टे तथा राहत सामग्री वितरित की।राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में 22 जिलों में बाढ़ का असर है। सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Source input -AIRNEWS

