PPP मॉडल पर 25 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावितखेल, स्वास्थ्य और आवासीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया परिसर
Central Samvad रायपुर, 03 जून 2026
राजधानी रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया को विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने क्लब के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत परियोजना प्रस्तावित की है।परियोजना के तहत क्लब परिसर में आधुनिक खेल, स्वास्थ्य और आवासीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। लगभग 25 करोड़ रुपये के निवेश से स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, बिलियर्ड रूम और टेबल टेनिस हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही 61 कमरों वाले आधुनिक हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक का निर्माण भी प्रस्तावित है।वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह परियोजना रायपुर को एक प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित करेगी।

