अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, SMS या डाक से नहीं भेजी जाएगी सूचना
Central रायपुर, 03 जून 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II, 8 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा होगी। परीक्षा सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र, सूचना पत्र या SMS नहीं भेजा जाएगा

