Central Samvad 2 जून 2026
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन समूह के शीर्ष अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि ऋण राशि के दुरुपयोग से बैंकों को नुकसान पहुंचाया गया।

इससे पहले सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड और अनिल धीरूभाई अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी मामले की जांच कर रही है और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

