Central Samvad रायपुर 15 सितंबर 2026
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने प्रदेश के नगरीय निकायों के महापौरों, आयुक्तों, अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। नवा रायपुर में आयोजित वर्चुअल बैठक में उन्होंने अभियान की गतिविधियों, जनभागीदारी, विभागीय समन्वय और प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अरुण साव ने अभियान की गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक आयोजन की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियों और उनके प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों और योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों को भी प्रमुखता से सामने लाने को कहाअभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ प्रस्तावित है।उप मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ की गतिविधियों को भी जनभागीदारी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा चयनित स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने कार्यों की पहले और बाद की स्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभियान के वास्तविक परिणाम सामने आ सकें।बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

