Central Samvad रायपुर 15 सितंबर 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा दौरे के दौरान लखनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने हितग्राहियों से योजना से मिले लाभ और उनके अनुभवों पर भी चर्चा की।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है।
सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र और जरूरतमंद परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे।
हितग्राहियों ने बताया कि पक्का आवास मिलने से उनके परिवारों को सुरक्षा और स्थायित्व मिला है तथा भविष्य के प्रति विश्वास बढ़ा है।17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित करने की अपीलमंत्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों और नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संकल्प से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का अवसर है। ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, विश्वास और सकारात्मकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।


