Central Samvad रायपुर, 16 सितंबर 2026
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल कबीरधाम जिले के लोगों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उप मुख्यमंत्री ने एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और उनकी वर्तमान स्थिति तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पर चर्चा की।

उन्होंने सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने ग्राम बांधाटोला निवासी पांच वर्षीय लुकेश पटेल, दो वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में दिवंगतों के परिजनों से भी मिलकर संवेदना व्यक्त कर चुके हैं और घायलों के उपचार को लेकर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।


