Central Samvadनई दिल्ली, 24 जुलाई 2026
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में उन्होंने अपना अनशन खत्म करने की घोषणा की।

बताया गया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और सोनम वांगचुक के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। अनशन समाप्त होने के साथ ही लंबे समय से जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालने पर बल दिया।सोनम वांगचुक ने भी बातचीत के रास्ते आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण है।
वहीं, सरकार की ओर से भी संबंधित विषयों पर आगे आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

