Central Samvad रायपुर, 06 अक्टूबर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ईसीआई नेट मोबाइल ऐप या voters.eci.gov.in वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

