Central Samvad रायपुर, 10 जून 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति और उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की समीक्षा की।
राज्यपाल ने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही छात्रावास सुविधाओं, विद्यालय भवनों, आवश्यक अधोसंरचना और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराकर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।

