Central Samvad रायपुर, 9 अगस्त 2026
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिलासपुर में आदिवासी समाज ने भव्य रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बच्चे और पुरुष शामिल हुए। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

फाइल फोटो -गोपा सान्याल
रैली के दौरान आदिवासी पहचान, संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और अधिकारों से जुड़े संदेश दिए गए। शहर में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने रैली का स्वागत किया। विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और अधिकारों के प्रति संकल्प लेने का दिन है

इस मौके पर समाज के पुरखों और वीरों के बलिदान को याद किया।वहीं नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान में भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्र हुए। पारंपरिक नृत्य, मांदर की थाप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में जल-जंगल-जमीन के संरक्षण, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे गए।

