Central Samvad रायपुर, 9 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 9 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक 647.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 641.3 मिमी से अधिक है। प्रदेश में अब तक सामान्य वर्षा का 100.9 प्रतिशत पानी बरस चुका है।

सिर्फ 9 अगस्त को प्रदेश में औसतन 27.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है, जहां 943.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 193.9 प्रतिशत अधिक है।रायपुर में अब तक सामान्य की 129.7 प्रतिशत, महासमुंद में 144 प्रतिशत और बलौदाबाजार में 128.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।वहीं कुछ जिलों में बारिश सामान्य से कम है।
सुकमा में सबसे कम 67.7 प्रतिशत (602.3 मिमी), कांकेर में 69.4 प्रतिशत, सरगुजा में 69.5 प्रतिशत और बीजापुर में 71.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष और मौसम विभाग द्वारा संवेदनशील जिलों, जलाशयों और नदी तटों की लगातार निगरानी की जा रही है।

