Central Samvad रायपुर, 9 अगस्त 2026
असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है।

यह राशि असम में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी जाएगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय राज्यों के बीच सहयोग और मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण है।
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता असम में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में सहयोग करेगी।

