Central Samvad, 2 जुलाई 2026
देश में पहली बार आंध्र प्रदेश के उंडवल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर संचालन के लिए स्वदेशी प्वाइंट-इन-स्पेस (PINS) प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। यह देश की पहली निजी पिन्स व्यवस्था है, जिसमें उन्नत उपग्रह तकनीक का उपयोग किया जाता है।

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, यह प्रणाली उन हेलीपोर्ट पर सुरक्षित हेलीकॉप्टर संचालन में मदद करेगी, जहां पारंपरिक लैंडिंग और नेविगेशन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। खराब मौसम या जमीनी नेविगेशन सहायता नहीं होने की स्थिति में भी यह तकनीक प्रभावी रूप से काम करेगी।मंत्रालय ने बताया कि इस स्वदेशी पिन्स प्रक्रिया का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने किया है।
इससे हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा और संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि यह उपलब्धि देश में सुरक्षित, आधुनिक और हर मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ान के नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में देश के अन्य हेलीपोर्ट पर भी इस तकनीक को अपनाया जाएगा

