Central Samvadरायपुर, 2 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए अल्पावधि ऋण सुविधा शुरू की है। यह व्यवस्था राज्य शासन की ई-कोष प्रणाली से एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिससे ऋण प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और तेज होगी।नई व्यवस्था के तहत पात्र शासकीय कर्मचारी अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के बाद ई-केवाईसी, डिजिटल प्रमाणीकरण और सहमति की प्रक्रिया पूरी होने पर ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों को आवश्यकता के समय त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से आसान एवं प्रभावी बनाना है।

