
रायपुर।
आज 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।इस वर्ष का थीम है – “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के साथ संरक्षण का संकल्प
यह संदेश पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की ताकत को रेखांकित करता है।
आज के समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ती गर्मी, जल संकट और प्रदूषण जैसी चुनौतियां गंभीर रूप ले चुकी हैं। ऐसे में पृथ्वी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव का आह्वान बन गया है।

देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित किए जा रहे हैं।
पृथ्वी एक सुंदर और जीवन-अनुकूल ग्रह है, जहां मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतु भी निर्भर हैं। इसका संरक्षण करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
इन संदेशों के साथ लोगों से पानी बचाने , पेड़ लगाने , जंगलों का अनावश्यक दोहन न करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
छोटे-छोटे प्रयास—जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, रीसाइक्लिंग और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

