भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी विकल्प रंजन शुक्ल जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वे आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय समाचार एकांश (RNU) प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों और समसामयिक कार्यक्रमों के संपादन व संचालन की जिम्मेदारी उनके पास थी। उन्होंने आकाशवाणी के साथ-साथ प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) दूरदर्शन रायपुर में भी सेवाएं दी थीं। अपने कार्यक्षेत्र में वे समाचारों के संपादन और प्रसारण से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। विकल्प रंजन शुक्ल के निधन की खबर से पत्रकारिता और मीडिया जगत में शोक का माहौल है।
आकाशवाणी और PIB में उनकी सेवाओं के साथ उनका नाम भारतीय सूचना सेवा से जुड़े अधिकारियों में शामिल रहा। आज सुबह 11-12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। फिर इलाज के दौरान ही उनका देहावसान हो गया। सेंट्रल संवाद उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

