
भिलाईनगर, 25 अप्रैल 2026। शहर के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक आरक्षक के घर में घुसकर एक महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक नितेश यादव के घर पर आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज ने अचानक हमला कर दिया। घटना के समय घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में आरक्षक और आरोपी महिला के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जिसे समझाकर वापस भेज दिया गया था।
इसी विवाद और आपसी रंजिश के चलते महिला ने रविवार को घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेकर स्मृति नगर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्या के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉलोनी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है
CentralSamvad #सेंट्रलसंवाद #BhilaiNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews #DoubleMurder #BreakingNews #PoliceInvestigation #Bhilai #DurgPolice #CentralSamvadNews #LatestNews

