
खैरागढ़, 25 अप्रैल 2026। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी मंडीप खोल गुफा 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोली जाएगी। गुफा के खुलने से पहले आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल एवं अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजारीगण और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने गुफा परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
CentralSamvad #सेंट्रलसंवाद #Khairagarh #ChhuikhadanGandai #MandeepKhol #ReligiousPlace #TourismChhattisgarh #CGNews #LocalNews #TempleNews #Devotional #ChhattisgarhTourism #CentralSamvadNew

