
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षा समय में बदलाव किया है। अब तक परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाती थीं।
नए आदेश के अनुसार, सभी आगामी परीक्षाएं अब सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह नया समय 26 अप्रैल से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

व्यापमं के इस फैसले का उद्देश्य परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और गर्मी से राहत देना है।

