Central Samvad रायपुर, 25 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने और मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया है।

