Central Samvad रायपुर, 27 सितंबर 2026
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई दी।अरुण साव ने संजू देवी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने देश के साथ छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि संजू देवी की मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।उप मुख्यमंत्री ने संजू देवी को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बातचीत के दौरान संजू देवी ने खेल में आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार और खेल विभाग से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।कोरबा की रहने वाली संजू देवी बिलासपुर के बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

भारतीय कबड्डी टीम के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले वह कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

