Central Samvad रायपुर, 27 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अशोक सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन समाज को संगठित करने, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

छत्तीसगढ़ और प्रभु श्रीराम का गहरा संबंध : मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभु श्रीराम से गहरा और आत्मीय संबंध है। यह माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। वनवास काल में श्रीराम के छत्तीसगढ़ प्रवास से जुड़ी अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक स्मृतियां आज भी प्रदेश में मौजूद हैं।

