Central Samvad रायपुर 28 सितंबर 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। यह फैसला भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हड़ताल स्थगित होने की जानकारी दी। यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बातचीत के बाद फिलहाल हड़ताल टाल दी गई है।

