Central Samvad रायपुर, 1 अक्टूबर 2026
केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, तिथि बढ़ाए जाने से पात्र विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदनों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

