Central Samvad रायपुर, 20 अक्टूबर 2026
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत अब तक कुल 35 पदक जीत चुका है, जिनमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 56.36 सेकंड का समय लेकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस उपलब्धि से भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण पदक जुड़ गया।

