Central Samvad रायपुर, 24 अक्टूबर 2026
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्हें ब्रह्मांड की संरचना और ब्लैक होल से जुड़े वैज्ञानिक शोध में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

वे यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय भौतिक वैज्ञानिक हैं।प्रोफेसर अशोक सेन ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ऑस्कर क्लेन मेडल की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी। यह सम्मान सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। प्रोफेसर सेन को यह सम्मान मिलना भारतीय विज्ञान जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

